Categories: बलिया

बलियाः मासूम को पेट से बांध ई-रिक्शा चलाता है युवक, पत्नी की हो चुकी है मौत

बलिया का रहने वाला युवक कमलेश वर्मा अपने 1 साल की बेटी को पेट से बांध कर ई-रिक्शा चलाता है। बच्ची की मां का निधन हो चुका है। ऐसे में कमलेश अकेले ही संघर्षों के साथ बच्ची को पाल रहा है।

कमलेश जिले के दोकटी थाना के चिरंजी छपरा में रहता है। उसकी शादी 3 साल पहले हुई थी। पत्नी का नाम रेवती था। जिसकी उम्र 30 साल थी। कमलेश की बेटी सरस्वती 8 महीने की ही थी, जब रेवती की मौत हो गई थी।

रेवती की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसको लेकर वे अपने मायक जाती थी। इसी बीच एक हादसे में उसकी जान चली गई। जब रेवती की मौत हुई तो कमलेश को कुछ समझ नहीं आया। बच्ची की देखरेख में उसकी नौकरी चली गई। रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ लिया। एक समय ऐसा आया जब कमलेश को बच्ची को उधार लेकर दूध पिलाना पड़ा।

कमलेश ने बताया कि मेरे साले ने मुझे ई-रिक्शा दिलाया। मैं इसे चलाने लगा। बेटी को भी अपने साथ लेकर जाने लगा। अब बेटी को पेट से बांधकर रिक्शा चलाता हूं। जब बेटी सो जाती है तो आधी सीट पर लेटा देता हूं। बीच-बीच में रुककर दूध पिला देता हूं। सवारी नहीं होने पर उसके साथ खेल भी लेता हूं। मेरी बेटी भी रोकर मुझे परेशान नहीं करती है। कमलेश आगे बताते हैं कि वो ई-रिक्शा से रोज 800-1000 रुपए कमा लेते हैं। रोज का गाड़ी को चार्ज कराने का पैसा लगभग 200 रुपए देते हैं। बच्ची के लिए दूध, घर का सामान, मां की दवा और खाने का सामान ले आते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago