Categories: बलिया

बलिया: पवन ब्लाइंड मर्डर केस का शातिर आरोपी गिरफ्तार, हत्यारे ने बताई हत्या की वजह

बलिया पुलिस ने पवन ब्लाइंड मर्डर के शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सुखपुरा पुलिस और एसओजी टीम ने सफलता हासिल की है।
जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल 2023 को सुखपुरा थाने में पवन गोड़ के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखाई गई। 12 अप्रैल को गांव के पोखरे में पवन का शव मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें गला घोट कर हत्या करने व अप्राकृतिक कुकर्म का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पंजीकृत मुकदमा धारा 363 में धारा 377, 302, 201 भादवि व 5M/6 पाक्सो एक्ट बढ़ोत्तरी कर पड़ताल शुरू की।
मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने खुद कमान संभाली और घटनास्थल का निरीक्षण कर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा पारसनाथ सिंह मय फोर्स, प्रभारी स्वाट टीम अजय यादव एवं अपराध निरीक्षक संजय शुक्ला की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संजीव कुमार पासवान उर्फ बुआ स्व. परशुराम पासवान (निवासी हनुमानगंज, सुखपुरा) को बसन्तपुर कूड़ा फैक्ट्री तिराहा के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त ने बताया गया कि 10 अप्रैल को उसने पवन गोड़ के साथ गलत काम किया था। यह बात किसी से न बताए, इसलिए मैंने उसकी गला दबाकर हत्या करके शव को गढ्ढे के पानी में फेंक दिया था।  गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पारसनाथ सिंह, निरीक्षक अपराध संजय शुक्ला थाना कोतवाली, उप निरीक्षक अजय कुमार प्रभारी स्वाट टीम बलिया मय फोर्स, उप निरीक्षक राम सिंह यादव चौकी प्रभारी बेरुआरबारी मय फोर्स, उप निरीक्षक जयप्रकाश चौकी प्रभारी हनुमानगंज मय फोर्स शामिल रहे।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago