Categories: बलिया

बलिया – अग्नि पीड़ितों से मिले DM रवीन्द्र कुमार, मुआवजा और हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

बलिया में लगातार हो रहीं आगजनी की घटना को लेकर प्रशासन भी गंभीर नज़र आ रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार सुरेमनपुर गोपालनगर गांव की बस्ती में आग लगने से हुए नुक़सान के बाद गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। सभी पीड़ितों को सरकार की तरफ से हर सहायता मुहैया कराई जाएगी। उपजिलाधिकारी अत्रेय मिश्रा को निर्देश दिया कि गांव वालों को प्रशासन की तरफ से हर सुविधा दी जाए। साथ ही आपदा प्रबंधन की ओर से सहायता मुहैया कराई जाए। रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से भी राहत सामग्री गांव वालों को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि गांव वालों को राहत सामग्री, बिजली, पानी और भोजन की व्यवस्था की जाए। जिन लोगों के आधार कार्ड और पासबुक जल गए हैं उनके अंगूठे के निशान के माध्यम से फिर से आधार कार्ड और पासबुक जारी किया जाए, ताकि उन्हें राहत राशि दी जा सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago