Categories: बलिया

बलिया में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, डीएम-एसपी ने कही ये बात !

बलिया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। बैठक का उद्देश्य जिला प्रशासन के सहयोग से ईद के त्योहार को भाई चारे के साथ मनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया में बिश्नीपुर मस्जिद में व्यवस्था अभी से कर ली जाए। सभी ईओ साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखे। किसी प्रकार की गंदगी न देखने को मिले। खासतौर पर मस्जिदों के आस पास साफ सफाई की व्यवस्था रखी जाए। क्योंकि गर्मी का मौसम है इसलिए साथ मे पानी की भी व्यवस्था रहे।

डीपीआरओ को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ईद के दिन पूरी व्यवस्था रखे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन का निर्देश है कि सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। आप लोगो को जिस भी चीज की आवश्यकता है तो प्रशासन को अवगत कराएं। अफवाहों से बचे। यदि कोई परेशानी आती है तो पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। आप लोगो से अपील है कि त्योहार को भाई चारे से मनाए।

पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने कहा कि आगामी अलविदा की नमाज़ के इस बैठक में आप सभी से अनुरोध है कि पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर पर्व को मनाये। शांति समिति की बैठक का उद्देश्य लोगो को संदेश देना है कि आपसी भाईचारा बनाये रखे।यदि कोई कानून हाथ मे लेता है हो कार्यवाही होना तय है। आप लोग युवाओं को सचेत करे कि हुडंग न करे। लाउडस्पीकर तेज न रखे। मानक जे ज्यादा आवाज न रखे। ईद के दिन यातायात के नियमो का पालन करे। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। तनाव उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कार्यवाही होगी। सभी थानों में शांति समिति की बैठक की जा चुकी है। पुलिस प्रशासन आप के साथ है पूरा प्रयास रहेगा ईद के दिन को अनहोनी न हो।

शांति समिति के लोगो ने भी अपनी समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी। समिति के लोगो ने कहा कि चुनाव और ईद को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था बढ़ा दी जाए। ईद प्रेम और सौहार्द का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। बैठक में शांति समिति के सदस्यगण भी उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

8 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago