बलिया निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अध्यक्ष पद से ज्यादा सभासद पद के लिए उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।मंगलवार को तीन निकायों से सभासद पद के लिए 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
मंगलवार को अध्यक्ष के लिए 18 ने अध्यक्ष और 150 लोगों ने सभासद पद के लिए पर्चा खरीदा। रसडा तहसील में निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार नगरपालिका, रसड़ा में अध्यक्ष और सभासद के पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नपा रसड़ा में अध्यक्ष पद के लिए नौ और सभासद पद के लिए 94 पर्चों की बिक्री हुई।
नगरा में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। सभासद पद के लिए 99 लोगों ने पर्चा खरीदा। सिकंदरपुर तहसील में अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने, सभासद पद के लिए कुल 61 लोगों ने और सदस्य पद के लिए तीन लोगों ने पर्चा खरीदा। बांसडीह तहसील में मंगलवार को नामांकन के दूसरे दिन चार निकायों के अध्यक्ष के 21 व सभासद के लिए 96 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की
।
नगर पंचायत, सहतवार में अध्यक्ष के सात और सभासद के 10 फार्म, नगर पंचायत रेवती में अध्यक्ष के चार और सभासद के 37 फार्म, बांसडीह में अध्यक्ष के सात और सभासद के लिए 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मनियर में अध्यक्ष पद के तीन और सभासद पद के लिए 24 फार्मों की बिक्री हुई।
बैरिया तहसील में अध्यक्ष पद के लिए पूनम सिंह पत्नी हरेराम सिंह व संगीता पत्नी शिवमंगल वर्मा ने पर्चा खरीदा। निर्वाचन अधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि सभासद पद के लिए कुल 27 नामांकन पत्र उमीदवारों ने खरीदा। बेल्थरारोड नगर पंचायत के लिए नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच और सभासद पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे, लेकिन किसी ने नामांकन नहीं किया।
तहसीलदार न्यायालय में नगर के वार्ड नं तीन के लिए अनूप कुमार राम, वार्ड नं 9 के लिए मनोज कुमार, वार्ड नं 11 के लिए परवेज हमजा गुड्डू और वार्ड संख्या 12 के लिए विजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि चेयरमैन पद के लिए अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…