Categories: बलिया

बलिया – उपले के ढेर में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 12 छप्पर सामान सहित जलकर राख

बलिया में गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। नगरा थाना क्षेत्र के उसरहां गांव में मंगलवार को दोपहर बाद आग लगने से करीब 12 से ज्यादा छप्पर सामान सहित जलकर राख हो गए। जहां ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक़ गांव के पश्चिम में रखे उपले के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज पछुआ हवा के चलते आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की जानकारी लगते ही ग्रामीण अपने घरों से बाल्टियों में पानी लेकर दौड़े। कुछ लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक रिहायशी छप्पर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

इस दौरान आग की चपेट में आकर तीन मवेशी भी झुलस गए। आग लगने से रमाकांत यादव, राजेंद्र यादव, हरिंद्र यादव, महेश यादव, वीरेंद्र यादव, श्रीपाल यादव, यशपाल यादव, स्वामीनाथ यादव, देवनाथ यादव के रिहायशी छप्पर जल गए। इस दौरान छप्पर में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूँ, चावल, भूसा, बिस्तर, साइकिल आदि जल गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह भी दल बल साथ पहुंचे। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago