बलिया स्पेशल
SDM और DSP के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, बलिया कांग्रेस ने कहा- भाजपाइयों को मिला है गुंडागर्दी का लाइसेंस
बलिया डेस्क : बलिया ज़िले में बीजेपी के एक दबंग कार्यकर्ता ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जनपद के रेवती थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर की है। बताया जा रहा है कि यहां कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर एक खुली बैठक चल रही थी।
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है और कहा है कि भाजपाइयों को यूपी में गुंडागर्दी का लाइसेंस दे दिया गया है। बलिया कांग्रेस के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए योगी सरकार को जमकर घेरा।
#बलिया के बैरिया में भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह द्वारा सरे आम SDM और CO के सामने युवक को गोली मार के हत्या कर दी गयी, जिसकी मैं कड़े शब्दों में भ्रतस्ना करता हूँ।
बलिया कांग्रेस की तरफ़ से हमारी माँग है कि तुरंत कार्यवाही हो और आरोपी नेता को तुरंत गिरफ़्तार किया जाए। @balliapolice pic.twitter.com/HQHXe1lbdd— Om Prakash Pandey (@OmprakaashINC) October 15, 2020
उन्होंने कहा कि बलिया के दुर्जनपुर में भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह के द्वारा एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में हत्या ने जंगलराज की कलई खोल दी है। पाण्डेय ने कहा की कांग्रेस पार्टी इस वारदात की कड़े शब्दों में भ्रतस्ना करती हूँ। बलिया कांग्रेस की तरफ़ से हमारी माँग है कि तुरंत कार्यवाही हो और आरोपी बीजेपी नेता को तुरंत गिरफ़्तार किया जाए।
बलिया में बैरिया के CO, SO और SDM के सामने BJP नेता धीरेंद्र सिंह ने लाइसेंसी असलहे से जय प्रकाश पाल नाम के व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी, कई घायल हुए और आरोपी फरार हो गया।
प्रदेश में जंगलराज चरम पे है।
@INCUttarPradesh @INCUPEast pic.twitter.com/3XRKGOHUBE— Ballia Congress (@INCBallia) October 15, 2020
वहीँ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, ‘यूपी में भाजपाइयों को गुंडागर्दी का लाइसेन्स! जब शासक अपराधी हों, कानून गुंडों की दासी हो, तो संविधान को रौंदना राजधर्म बन जाता है।’
यू.पी में भाजपाईयों को गुंडागर्दी का लाइसेन्स!
जब शासक अपराधी हों,
क़ानून गुंडों की दासी हो,
तो संविधान को रौंदना राजधर्म बन जाता है। https://t.co/YR6tMfj1IA— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 15, 2020
वहीँ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस सरकार में कानून-व्यवस्था नाममात्र के लिए भी नहीं बची है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अत्याचार तो पहले से जारी है अब तो सरकार के अधिकारियों की मौजूदगी में हत्या की जा रही है और हत्या कर आरोपित पुलिस के सामने से फरार हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में अगर जरा भी नैतिकता है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा तुरंत होना चाहिए। प्रदेश की राज्यपाल को भी सरकार को बर्खास्त करने की सिफारिश करनी चाहिए।
बता दें की एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में ही जय प्रकाश शाह के सीने में गोली दाग दी और मौके से आराम से आरोपी फरार भी हो गया। गोली लगने से जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे तत्काल सीएससी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बलिया पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के चयन को लेकर पंचायत भवन पर बैठक हो रही थी। इस चयन के लिये दो स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग मौजूद थे। चयन के दौरान दोनों समूहों से जुड़े लोगों में कहासुनी हो गई।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 day agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 day agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027



