Connect with us

बलिया

प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप में पहली बार बलिया के शख्स का चयन, जानिए कौन है?

Published

on

बलिया जिले के जयदीप का चयन प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप 2021 में हुआ है।

बलिया जिले के नगर क्षेत्र के जयदीप ने इतिहास रच दिया है। गुदरी बाजार के रहने वाले जयदीप का चयन प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप 2021 में हुआ है। जयदीप बलिया के पहले व्यक्ति हैं जिनका चयन प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के लिए हुआ है। इस योजना के तहत अनुसंधान के लिए उत्कृष्ठ प्रतिभाओं को फेलोशिप दिया जाता है।

जयदीप के प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप में चयन की खबर सुनते ही घर वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि से न सिर्फ जयदीप के परिजन बल्कि पूरा बलिया जनपद गौरव महसूस कर रहा है। जयदीप गुदरी बाजार निवासी राम जी गुप्ता के बेटे हैं। उनकी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई जिले के सरस्वती शिशु मंदिर माल्देपुर से पूरी हुई है। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जिले से ही हासिल करने के बाद जयदीप बनारस चले गए।

जयदीप ने वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान विषय से बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई की। इसके बाद भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान गुवाहाटी गए। आईआईटी गुवाहाटी से उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने अपना ध्यान अनुसंधान के क्षेत्र में लगाया। फिलहाल जयदीप आईआईटी बीएचयू से स्कूल ऑफ मैटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर आशीष कुमार मिश्रा के निर्देशन में शोध कर रहे हैं।

जयदीप Two dimensional materials based nanoelectronics and optoelectronic devices पर रिसर्च कर रहे हैं। प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप से पहले भी जयदीप को CSIR/UGC NET JRF, GATE, और JEST जैसे फेलोशिप मिल चुके हैं।

क्या है प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप: देश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कार्य की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (PMRF) दिया जाता है। इस फेलोशिप के जरिए बेहतरीन प्रतिभाओं को शोध करने के लिए आकर्षित किया जाता है। इस योजना की घोषण 2018-19 के बजट में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी।

देश के कुछ खास शिक्षण संस्थानों के ही शोध करने वालों के लिए प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप की व्यवस्था उपलब्ध है। इनमें देश के सभी आईआईटी संस्थान, सभी आईआईएसईआर संस्थान, इंडियन इंस्टीच्युट ऑफ साइंस बेंगलुरू और शीर्ष केन्द्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। देश के शीर्ष एनआईटी संस्थानों के लिए भी यह फेलोशिप दी जाती है। इसमें कुल 37 शिक्षण संस्थान शामिल हैं जिनके लिए प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप की व्यवस्था की गई है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!