बलिया स्पेशल
बलिया- पिपरा कलां गांव में मारपीट की घटना में घायल शख्स ने लिखा पत्र, की सुरक्षा की मांग !
बलिया डेस्क: पिछले दिनों नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कलां गांव में चुनावी रंजिश में घायल चंद्रभान सिंह ने बयान जारी किया है। वाराणसी में अपना इलाज़ करा रहे चंद्रभान सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मीडिया को भेजे एक पत्र में उन्होंने कहा है कि अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं जिससे मेरे और मेरे परिवार पर जान माल का खतरा है। मैं पुलिस प्रशासन से निवेदन करता हूँ कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी अविलम्ब करें जिससे कि मेरे परिवार की सुरक्षा हो सके।
चंद्रभान सिंह ने पत्र में क्या लिखा
घायल चंद्रभान सिंह ने मीडिया को भेजे पत्र में अपनी हालत के बारे में बताते हुए लिखा है “ पिपरा कलां गांव में हुई घटना में मेरा एक कन्धा टूट चूका है। सर में तीन गहरे गहरे चोट के घाव है, ट्रामा सेंटर में भर्ती के दौरान मुझे दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद मुझे हार्ट स्पेसलिस्ट को रेफर किया गया। जहाँ मेरा इलाज़ चल रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि घटना वाले दिन नामजद अभियुक्तों के आलावा कुछ और लोग भी थे जो मुझे ललकारने और मारने में शामिल थे, जिनमें प्रमुख रूप से मनीष सिंह, धीरज के बड़े भाई धीरेन्द्र सिंह गुड्डू पुत्र प्रसिद्ध नाथ सिंह, सन्नी श्री (पोलू ) पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, अजय सिंह पिंकू पुत्र परमात्मा सिंह के साथ कुछ और लोग भी थे। जिनका नाम मैं अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारी को अपने बयान में दर्ज कराऊंगा। मैं चौथे स्तम्भ मीडिया के माध्यम से शासन- प्रशासन से ये गुहार लगाते हुए निवेदन करता हूँ कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी अविलम्ब करें, अन्यथा मेरे और मेरे परिवार पर जान-माल का ख़तरा है।“
पुत्री भी कर चुकी हैं सुरक्षा की मांग
बता दें की चंद्रभान सिंह की पुत्री अमृता सिंह ने भी 5 अप्रैल को बलिया पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने भी अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए कहा, मेरे घर में अभी कोई पुरुष इस वक्त मौजूद नहीं है विपक्षी हमारे घर आते हैं और अश्लील हरकत हम बच्चियों के साथ करते हैं घर में तोड़फोड़ और अपमान भी करते हैं। जिससे मेरे जीवन को भी खतरा है ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक महोदय से आग्रह है की मुझे सुरक्षा देने के साथ-साथ न्याय संगत जांच कराई जाए।
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि जिले के सोहांव ब्लाक के पिपरा कलां गांव में तीन अप्रैल को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी होने के बाद ईंट पत्थर चलने लगे। इसी में चंद्रभान सिंह को सिर पर गंभीर चोटें आई थी जिसके बाद उनको वाराणसी रेफर किया गया था। इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों से 7 लोगों को हिरासत में भी लिया था।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027


