Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया में परिणाम के बीच नयी सियासी हलचल, प्रशासन पर लगा बड़ा आरोप, धरने पर प्रत्याशी

Published

on

,बलिये में लोकसभा का परिणाम आने में समय लग सकता हैं लग सकता है ।ख़बरों के मुताबिक इस समय बलिया कोतवाली पर गठबन्धन प्रत्याशी सनातन पांडेय जी के साथ मा संग्राम सिंह यादव जी जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बलिया मा अम्बिका चौधरी जी पूर्व मंत्री और सभी वरिष्ट समाजवादी नेता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं

गठबंधन प्रत्याशी का आरोप लोकतंत्र को कुचल के बीजेपी ने अपने उम्मीदवार को जिताया।
शहर कोतवाली के सामने गठबंधन के नेता धरने पर बैठें।

6 बजे : मतगणना के 18 वें चक्र में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) को 461022 मत, सनातन पांडेय (सपा) 447760 मत प्राप्‍त हुए हैं। वहीं भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 13262 वोट से आगे चल रहे हैं।

5.50 बजे : कांटे की लड़ाई के बीच भाजपा व सपा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय की गाड़ी पर पथराव के बाद सनातन पांडेय को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।

5.25 बजे : 17 वें चरण की मतगणना में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) ने 409790 मत, सनातन पांडेय (सपा) ने 408364 मत हासिल किया है। यहां पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 1426 वोट से आगे चल रहे हैं।

5.15 बजे : 16 वें चरण की मतगणना में सनातन पांडेय (सपा) 398797, भाजपा से वीरेंद्र सिंह मस्त को 393397 मत मिले हैं। इस तरह सपा के सनातन पांडेय 5400 वोट से आगे चल रहे हैं।

5 बजे : 15 वें चरण की मतगणना में सपा के सनातन पांडेय ने 380970 मत पाकर पहले स्‍थान पर और भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 367622 मत पाकर दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं। वहीं सपा के सनातन पांडेय 13348 वोट से आगे चल रहे हैं।

2.40 बजे : 11 वें चरण में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) 263250 मत, सनातन पांडेय (सपा) 245342 मत मिले हैं। इस प्रकार भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 17908 वोट से आगे चल रहे हैं।

1.55 बजे : दसवें चरण की मतगणना में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 230127 मत पाकर पहले स्‍थान पर, सपा के सनातन पांडेय 215080 मत पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं। वहीं भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 15047 वोट से आगे चल रहे हैं।

1.35 बजे : नौंवें चरण की मतगणना में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने कुल 213834 मत हासिल किए हैं वहीं गठबंधन की ओर से सनातन पांडेय ने 199090 मत हासिल किया है। इस प्रकार से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 14744 वोट से आगे चल रहे हैं।

1.20 बजे : आठवें चरण की मतगणना में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) ने कुल 190707 मत प्राप्‍त किया है वहीं गठबंधन की ओर से सनातन पांडेय ने 176513 मत हासिल किया है।

11.50 बजे : पांचवें चक्र में बलिया में सनातन पांडेय (सपा) को 135868 मत, भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त को 97032 मत मिले हैं। इस प्रकार सपा काे 38836 मतों की बढ़त मिल चुकी है।

11.40 बजे : चौथे चरण में वीरेंद्र सिंह मस्त(भाजपा) 50110, सनातन पांडेय (सपा) 75229 मत पा चुके हैं। जबकि सपा ने 25119 मतों से बढ़त बना रखी है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!