Categories: बलिया

पेयजल परियोजनाओं में बलिया फिसड्डी, 25 परियोजनाएं अधूरी, 43 का हस्तांतरण ही नहीं हुआ

बलिया जिले में साल 2022-23 के लिए पेयजल की कई परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन बलिया लक्ष्य से कोसों दूर है। स्थिति यह हैं कि केवल 6 ही परियोजनाएं पूरी हो सकी हैं। 25 परियोजनाएं अधूरी पड़ी है। लापरवाही का आलम यह है कि 43 पुरानी परियोजनाएं अब तक ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित नहीं की जा सकी है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो जिले में राष्ट्रीय पेयजल मिशन के तहत होने वाले कामों पर ग्रहण लगा हुआ है। 2022 गुजरने में कुछ ही महीने बाकी हैं लेकिन फिर भी परियोजनाओं का काम कछुआचाल से किया जा रहा है। हालात इतने खराब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लोग पेयजल को लेकर भटकते फिरते हैं।

परियोजनाओं स्वीकृत तो हो गई लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ। यही वजह है कि कई इलाकों में पानी की किल्लत बनी हुई है। यह इस साल की परेशानी नहीं, बल्कि हर साल यही स्थिति होती है। साल 2021-22 में भी 31 परियोजनाएं स्वीकृत हुई थी लेकिन 2 साल गुजरने के बाद भी इन परियोजनाओं का काम पूरी नहीं हुआ।

पेयजल परियोजनाओं को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने का निर्देश वर्षों पहले का है लेकिन वर्तमान में भी 43 परियोजनाओं का संचालन जल निगम के पास ही है। समझा जा सकता है कि पेयजल मिशन के तहत होने वाले कामों में लापरवाही बरती जा रही है। जिसके चलते न तो परियोजना पूरी हो रही हैं और न लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो पा रहा है।

वहीं जल निगम अधिशासी अभियंता अजीत कुमार सिंह का कहना है कि अभी फिलहाल में ही कार्यभार ग्रहण किया हूं लिहाजा पूरी जानकारी नहीं है। सभी परियोजनाओं की समीक्षा करके दुरुस्त किया जाएगा। निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द पूरा कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago