बलियाः आज नगर पालिका परिषद में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होना थी लेकिन बैठक पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक की शुरुआत होते ही सभासदों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मीटिंग का बहिष्कार किया। हंगामा बढ़ता देख चैयरमैन मीटिंग छोड़ कर निकल गए।
इसके बाद सभासदों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने चैयरमैन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बता दें कि नगर के विकास से संबंधित 12 सूत्रीय प्रस्ताव पास करने के लिए नगर पालिका परिषद में चैयरमैन अजय कुमार व ईओ के नेतृत्व में सभासदों की बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी।
मीटिंग में सबसे पहले चैयरमैन की तरफ से लोहिया मार्केट के नामकरण सहित 12 सूत्री प्रस्ताव सामने रखा गया। इसपर सभासदों ने हंगामा शुरु कर दिया। उन्होंने नारेबाजी शुरु करते हुए बताया कि पिछले वर्ष 22 अक्टूबर को हुई बोर्ड की बैठक में किए गए वादों में से एक भी वादा नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया गया। इसको लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखकर चैयरमैन मीटिंग छोड़कर निकल गए। हालांकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…