Categories: बलिया

बलियाः स्कूल गई दो नाबालिग किशोरियों को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी के साथ दोनों नाबालिगों को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियों के पिता ने 16 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दोनों बेटियां स्कूल में पढ़ने गई थी। जिसका किसी ने अपहरण कर लिया। दोनों वापस लौट कर नहीं आई। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरु की।

तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लड़कियों को भगा ले जाने वाले आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामनिवास ग्राम जिगर सन्दी थाना जहानगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्रेन पकड़ कर दोनों किशोरियों को कहीं ले जाने के फिराक में था। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि दोनों किशोरियों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। चिकित्सीय रिपोर्ट के बाद आरोपी पर धाराएं बढ़ सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 months ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 months ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

5 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

5 months ago