Uncategorized
बलिया जेल में बंद 11 कैदियों को रिहा करने के आदेश
बलिया जेल में बंद 11 कैदियों को जेल प्रशाशन ने रिहा करने का फरमान सुनाया गया । इसको लेकर रिहा होने वाले कैदी खुशी से झूम उठे।
जिला जज गजेंद्र कुमार के निर्देश पर सुशील कुमार की ओर से जिला जेल में जेल लोक अदालत लगाया गया।
इसमें छोटे मामलों में बंद ग्यारह कैदियों के मुकदमे की फाइल एसीजेएम द्वितीय के सामने लाई गई। सभी फाइलों का उनके द्वारा विधिवत परीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित कैदी पेश हुए और सभी कैदियों ने जज से माफी मांगी। जिला जज ने पेश किए गये सभी ग्यारह फाइलों को निस्तारित करते हुए सभी के रिहाई के आदेश दिये ।
ये सभी बंदी छोटे मामलो में तीन चार माह से जेल में बन्द थे। इस दौरान प्रशांत मौर्य जेल अधीक्षक, जेलर पंकज सिंह व अमरजीत डिप्टी जेलर उपथित थे ।
बता दें की विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने जिला जेल का निरीक्षण किया। कुमार सोमवार को अचानक जिला जेल पहुंच गए। प्रशांत मौर्य जेल अधीक्षक, पंकज सिंह जेलर व अमरजीत डिप्टी जेलर के साथ महिला व पुरुष बैरकों का निरीक्षण किया । इस दौरान वे महिला कैदियों से बात भी की और जेल व्यवस्था की जानकारी ली ।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर22 hours agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड22 hours agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना22 hours agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया22 hours agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा22 hours agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 day agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह24 hours agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027





