Categories: बलिया

बलियाः जुहू चौपाटी की तरह बनेगा कटहल नाला, 200 करोड़ खर्च कर बदलेगी तस्वीर

बलिया का कटहल नाला कुछ ही दिनों में जुहू चौपाटी की तरह दिखेगा। जी हां प्रशासन ने नाले को पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित करने की तैयारी कर ली है। करीब 200 करोड़ रुपए खर्च कर नाले की तस्वीर को बदला जाएगा।

नाले की सफाई और किनारा बनाने का काम शुरु हो चुका है। अभी नाला पर सूरहा ताल की तरफ से काम हो रहा है। वहीं सिंचाई विभाग को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में सैर सपाटा के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में कटहल नाले की सूरत को पूरी तरह बदला जा रहा है। नाला के दोनों तरफ पाथवें तथा गंगा नदी के किनारे एसटीपी निर्माण की भी योजना है। इससे गंगा नदी को प्रदूषित होने से भी बचाया जायेगा।

बता दें कि कटहल नाले का सौंदर्यकरण नगर विधायक व मंत्री दयाशंकर सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने हल्दी में पहुंचे सीएम योगी ने शहर के विकास का दावा किया था। इसके अलावा भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी मुंबई के जुहू चौपाटी की तरह जगह बनाने की बात कही थी।

चुनाव जीतने के बाद दयाशंकर ने कटहल नाला को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की योजना तैयार की गई। जिला प्रशासन की ओर से प्रोजेक्ट तैयार किया गया। शासन की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही दो सौ करोड़ रुपए आंवटित कर दिए गए। इसके बाद अब नाले के सौंदर्यकरण का काम शुरु हो चुका है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago