बलियाः जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल माल्देपुर पहुंची। जहां उन्होंने अपने गोद लिए हुए स्कूल प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूली छात्रों से बातचीत की और स्कूल की व्यवस्थाओं को परखा।
डीएम ने विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता को देखा साथ ही बच्चों में पाठ्य सामग्री भी वितरित की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक जनार्दन यादव के निर्देश दिया कि विद्यालय में जो भी समस्याएं हैं, क्रमबद्ध तरीके से अवगत कराएं।
हर समस्या का निराकरण करा कर बेहतर पठन-पाठन का माहौल सुनिश्चित कराया जाएगा। सभी अध्यापक समय से विद्यालय आएं और अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से संपर्क बनाए रखने को कहा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर उन्हें भी प्रेरित करते रहें। अब से विद्यालय में हमेशा आते रहने की बात उन्होंने कही।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…