Uncategorized
खो’खला दावा- 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा-मु’क्त करना नामुमकिन, ऐसा है बलिया का हाल
बलिया डेस्क: धरातल पर सड़कें गड्ढामुक्त करने का लाख दावा कर लें मुख्यमंत्री, नामुमकिन है। सरकार बनने के बाद पहले 15 जून 2017 तक गड्ढामुक्त करने की कवायद और अब 15 नवंबर तक सारी सड़कें गड्ढामुक्त करने का दावा एकदम कोरा और खोखला ही साबित होने वाला है। क्योंकि यह सिर्फ कागजों में मुमकिन है। हकीक़त से कोसो दूर। किसी भी सूरत में सड़कें 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त नहीं हो सकता।
आलम यह है कि चुनिंदा सड़कों को छोड़ दिया जाय तो मुख्य मार्ग से लेकर संपर्क मार्ग, यहां तक कि नेशनल हाईवे में भी ऐसे-ऐसे गड्ढे है जो न सिर्फ बड़ी घटना का सबब बन सकते हैं, बल्कि अधिकारियों को भी सवालों के कटघरे में खड़ा करने के काफी हैं। हल्दी विकास खंड के बेलहरी अंतर्गत पिंडारी गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग को 2001 में तत्कालीन विधायक भरत सिंह ने बनवाया था।

आज इसकी हालत बेहद खराब है। वहीँ रसड़ा क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाले अधिकांश संपर्क मार्ग जर्जर है। बलिया-लखनऊ मार्ग पर भी माधोपुर से चिंतामणि पुर तक जाने वाली सड़क की हालत बुरी है। अमर पट्टी दक्षिण से जाम को जाने वाली सड़क एवं ग्रामसभा माधोपुर के बन टोला हरिजन बस्ती में स्थित प्राइमरी स्कूल तक जाने वाली सड़क बदहाल है।
इसके अलावा मनियर बांसडीह व मनियर सिकंदरपुर के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा हो गया है। बेल्थरारोड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले लगभग सभी मार्ग जर्जर है। सीयर-पशुहारी मार्ग, कुंडैल-बहोरवा मार्ग, डीएसपी हेड मार्ग, फरसाटार-तेलमा- शाहपुर मार्ग समेत अनेक मार्ग जर्जरावस्था में दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। सहतवार क्षेत्र के बिसौली मार्ग से बरियारपुर बेउर जाले वाली संपर्क मार्ग लगभग चार साल पहले बनी थी।
आज बेहद खराब हालत में है। बैरिया क्षेत्र अंतर्गत सुरेमनपुर-नारायणगढ़, भिखाछपरा-रानीगंज बाजार आदि दर्जनों सड़के जर्जर व गड्ढायुक्त हो गयी है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी के क्षेत्र की सड़कों की हालत भी कमोबेश ऐसी ही है। फेफना विधानसभा में कपिलेश्वरी भवानी मंदिर से गंगहरा तक लगभग डेढ़ किमी का रास्ता इतना जर्जर है कि पैदल चलना भी ख’तरे से खाली नहीं है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured1 week agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
featured2 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured5 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





