Connect with us

बलिया

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सियालदह बलिया एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें 4 दिन रहेगी निरस्त

Published

on

बालिया। रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। क्योंकि 13 से 16 सितम्बर तक सियालदह बलिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। तीसरी लाइन के निर्माण को लेकर रेलवे विभाग ट्रेन भी निरस्त करने का फैसला लिया है। जिसकी सूचना भी विभाग ने जारी कर दी है।

बता दें रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल पर स्थित शक्तिगढ़, पालसित और रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉक काम किये जाने हैं। जिसके कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण किया जा रहा है।

जाने कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी निरस्त–

1. बलिया से 14 से 17 सितम्बर तक चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

2. सियालदह से 13 से 16 सितम्बर तक चलने वाली 13105 सियालदह बलिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

3. गोरखपुर से 14 सितम्बर को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

4. कोलकाता से 15 सितम्बर को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

5. गोरखपुर से 15 सितम्बर को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

6. कोलकाता से 16 सितम्बर को चलने वाली 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

7. गोरखपुर से 13 सितम्बर को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

8. कोलकाता से 14 सितम्बर को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

9. काठगोदाम से 12 से 18 सितम्बर तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

10. हावड़ा से 10 से 16 सितम्बर तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!