बेल्थरा रोड
बलिया- ज्ञानेश्वर मिश्र ने संभाली उभांव थाने की कमान, पदभार संभालते ही बोले- पीड़ित मुझसे सीधे मिल सकता !
बलिया डेस्क : पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने रविवार की देर रात 14 प्रभारी निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया।
दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा है कि क्राइम को कंट्रोल करने के लिए जिले के कप्तान ने एक साथ इतने बड़े लेवल पर तबादले किए है। इन तबादलों में 13 निरीक्षक व एक उप निरीक्षक शामिल है।
इस क्रम में नरही के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने सोमवार को ही उभावं थाने की कमान संभाल ली। अलग-अलग जगहों पर बतौर निरीक्षक सेवाएं दे चुके ज्ञानेश्वर मिश्र ने पदभार संभालते ही अपने स्टाफ के साथ मीटिंग की और उन्हें ईमानदारी से ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी मुलाजिम की ड्यूटी में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीँ मीडिया से मुखातिब ज्ञानेश्वर मिश्र ने कहा कि कोई पीड़ित या फरियादी सीधे अपनी फरियाद मुझसे सीधे मिल सकता है।
इसके लिए अन्य किसी सहयोगी की आवश्यकता नही है। इलाके क्षेत्र की शांति व्यवस्था के सवाल पर कहा कि इसकी मॉनिटरिंग करके विधिक निर्णय के तहत कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। अपराधियो के प्रति पुलिस उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही पूरी दम के साथ करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले उभांव थाने की कमान योगेन्द्र बहादुर सिंह के हाथ में थी जिनका स्थानांतरण नरही थाने के लिए हुआ है।
बेल्थरा रोड
Ballia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा
नगरा। रसड़ा तहसील के बहरोरापुर ग्राम पंचायत में 3 नवंबर से 11 नवंबर तक नव दिवसीय पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गांव के शिव मंदिर परिसर में संपन्न होगा।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाधीश पं. रितेश मिश्र जी महाराज करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल नव्यव्याकरणाचार्य होंगे। कथा वाचन डा. रागिनी मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगा।
आयोजन समिति के मीडिया समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 4 नवंबर को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश और 5 नवंबर को वेदी पूजन व अरणी मंथन संपन्न होगा। समापन 11 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा।
आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति अध्यक्ष फूलबदन सिंह, व्यवस्थापक शरदानंद सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी व सह-कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी, विधायक उमाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय व विधायक केतकी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के इस अनुष्ठान में सहभागी बनें।
बेल्थरा रोड
बेलथरा रोड के मोलनापुर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे उभांव SHO संजय शुक्ल
बलिया (बेल्थरारोड)। विकासखंड बेल्थरारोड क्षेत्र के मोलनापुर गांव में वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक अभिषेक सिंह सोनू के निवेदन पर SHO संजय शुक्ल जी ने मंच से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाले प्रेरक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है, जिनसे समाज को सदैव सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं जैसे राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, हनुमानजी की लंका यात्रा और रावण वध का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।
कार्यक्रम के प्रबंधक यशवंत सिंह, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, व्यास जवाहिर राजभर, तथा समिति के अन्य सदस्यों में संतोष सिंह, आदित्य सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, सुधाकर राजभर, अनुज शर्मा, गुड्डू चौरसिया, दीनानाथ वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू और राजन सिंह समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।
Uncategorized
बलिया में सनसनीखेज वारदात: सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या, शिक्षिका घायल
बलिया। जिले में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी बाइक पर स्कूल की एक शिक्षिका को लेकर घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
-
featured2 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured2 days agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured2 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured2 weeks agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
-
featured2 weeks agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया2 weeks agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
बलिया2 weeks agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
-
featured2 weeks agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?


