बलिया में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 13 मई को जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए कई युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें टेक्निकल और नॉन टेक्निकल कुल 5 कंपनियां प्रतिभाग कर रही है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के 10वी, 12वी, स्नातक, कौशल में प्रशिक्षित युवा समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते है।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध है। इस रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद कार्यालय की बेवसाइट पर उपलब्ध कम्पनियों में आनलाइन आवेदन करने के बाद ही प्रतिभाग कर सकते है। इस रोजगार मेला में अभ्यर्थी बिना आनलाइन पंजीकरण तथा कम्पनियों में बिना आनलाइन आवेदन के प्रतिभाग नहीं कर पायेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…