Categories: बलिया

पेपर लीक केस में आरोपी तत्कालीन DIOS की संपत्ति की जांच शुरू

बलिया पेपर लीक कांड के आरोपी तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ब्रजेश मिश्रा पर ईडी ने शिकंजा कसा है। तत्कालीन DIOS की संपत्ति की जांच शुरु हो गई है। ईडी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से भी कागजातों की मांग की है।

बता दें कि आरोपी तत्कालीन डीआईओएस के खिलाफ 7 बिंदुओं पर जांच हो रही है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक अधिसूचना उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ डॉ. अरविंद चतुर्वेदी की ओर एक पत्र निदेशक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को जारी किया गया है। जिसके मुताबिक डॉक्टर ब्रजेश मिश्र के द्वारा नियुक्ति के समय दिए गए संपत्ति के ब्योरे को ध्यान में रखकर ही जां की जा रही है।

इसके अलावा वेतन विवरण, आचरण नियमावली, दंड और अपील नियमावली, पैन व आधार कार्ड आदि की भी जांच की जा रही है। उन्होंने सभी अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध कराने को कहा है। विभागीय अधिकारी ईडी के द्वारा मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध करा रही है। बिहार के रहने डॉ. ब्रजेश मिश्रा की प्रयागराज व लखनऊ में अकूत संपत्ति होने की बात सामने आई है। इसके अलावे कई जनपदों में बतौर शिक्षाधिकारी तैनाती के दौरान नियुक्ति में गड़बड़ी आदि के भी आरोप लगे हैं। उनके प्रयागराज के सिविल लाइन में करोड़ों की कोठी और झूंसी में कई एकड़ में फार्म हाउस होने की भी चर्चा है। बिहार के पटना व अन्य शहरों में भी उनके पास आलीशान मॉल व कई तरह की अचल संपत्ति होने का अनुमान है।

गौरतलब है कि तत्कालीन डीआईओएस बलिया में अंग्रेजी पेपर लीक मामले में आरोपी हैं। करीब एक माह जेल में बंद रहने के बाद उन्हें जमानत मिली है। वहीं प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल तिवारी का कहना है कि तत्कालीन डीआईओएस के प्रकरण में 5 बिन्दुओं की जांच होनी है। शासन स्तर से एक पत्र जारी किया गया है। जांच टीम द्वारा बलिया से जो भी अभिलेख मांगे जाएंगे, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago