Categories: बलिया

बलियाः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की जेल

बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने 10 साल की कैद की सजा सुनाई है, साथ ही 20 हजार का अर्थदंड लगाया है। करीब चार साल पहले घटित हुए मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया।

जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2019 में रसड़ा थाने में एक नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया। मामले में पीड़िता के पिता ने एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया था। पीड़ित ने बताया था कि परिवार के लोग खेतों में फसल काटने गए, तभी आरोपियों ने घर में घुसकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी बीच घर के लोग वापस लौटे तो आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने उस वक्त लड़की से शादी करने का वादा किया लेकिन अगले दिन पीड़िता का परिवार जब आरोपी के घर पहुंचा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

गांव में पंचायत हुई लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित रमेश राजभर के खिलाफ धारा 376, 504, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया।

गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो कोर्ट संख्या 10) ओमकार शुक्ल ने आरोपित रमेश को 10 साल कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago