बलिया
बलिया- भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
बलिया। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। हालाँकि अभी चुनाव को 6 महीने से ज्यादा बाकी हैं लेकिन जोड़ तोड़ अभी से शुरू हो गया है। इसी क्रम में भाजपा के कई नेता आप में शामिल हुए हैं। भाजपा जिला महामंत्री विभा पांडेय, भाजपा की वरिष्ठ नेता कृष्णा मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने रविवार को आम आदमी पार्टी की का दामन थाम लिया है।
इस अवसर पर के अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनूप पांडेय ने दावा करते हुए कहा कि लगातार पिछले 6 महीने से भाजपा छोड़कर उसके वरिष्ठ कार्यकर्ता, नेता आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण लगातार करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का व्यवहार जनता के साथ ब्रितानी हुकूमत की याद दिला रहा है महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार पूरी तरीके से फेल है अब जातिवाद का चादर ओढ़ कर सत्ता को फिर हथियाने की कोशिश कर रही है।
वहीँ आप का दामन थाम चुकी निभा पांडेय ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का शोषण हो रहा है और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ छल कपट और अपमानित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों और उनके कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, जिला महासचिव राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय राय मुन्ना, जिला सचिव अश्वनी
गिरी , उषा राय अनीता ठाकुर संध्या सिंह शोभनाथ सिंह ,रणविजय , संजय तिवारी पुतुल अशोक कुमार नगर अध्यक्ष श्रीमती उषा राय, अवधेश सिंह ,सोनू गुप्ता ,शैलेंद्र गुप्ता विवेकानंद सिंह, अंजनी तिवारी, जवाहर पासवान, संतोष कुमार, विशाल कुमार ,अभिषेक प्रताप सिंह, अरुण कुमार, अमरीश चौबे, नीलकांत सोनी, व्यापारी संघ से संतोष कुमार, विशाल कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।
-
featured2 weeks agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
फेफना6 days agoउत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
Uncategorized4 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
-
featured1 week agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured1 week ago


