Categories: बलिया

बलियाः अब मैली नहीं होगी गंगा, बायो रेमिडिएशन तकनीक से साफ होंगे शहर के नाले

भारत की जीवनदायिनी गंगा लगातार प्रदूषण का शिकार हो रही है। ऐसे में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का आदेश है कि गंगा मेें मल-जल सीधे नहीं बहाया जाए। लेकिन बलिया में इस आदेश पर अमल नहीं हुआ। गंगा अभी भी मैली हो रही है। जिसको लेकर अब शासन ने सख्त एक्शन की तैयारी कर ली है। नगरीय विकास विभाग ने परिषद को शोधित करने के बाद ही गंगा में मल-जल गिराने के आदेश दिए हैं। नालों को साफ करने के लिए बायो रेमिडिएशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।परिषद ने ढाई करोड़ रुपये का ई-टेंडर किया है। पहले फेज मेें 17 किलोमीटर लंबे कटहल नाले को चयनित किया गया है। पांच स्थान निर्धारित किए हैं, यहां डोजिंग करके मल-जल को शोधित किया जाएगा। इस बायो रेमिडिएशन तकनीक में सूक्ष्म जीवों का प्रयोग कर पर्यावरणीय प्रदूषकों को कम या रोका जा सकता है। प्रदूषित जगहों को उनके पूर्व रूप में लाया जाता है तथा भविष्य में होने वाले प्रदूषण की रोकथाम होती है। तकनीक में नालों के सिल्ट में एंजाइम की डोजिंग कर रिएक्शन कराया जाता है। नालों में स्लज को रोकने के लिए छोटे-छोटे हिस्से बनाए जाते हैं। लिक्विड फॉर्म में मौजूद एंजाइम डाले जाएंगे।

जिसके कारण रिएक्शन से स्लज में बैक्टीरिया ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ा देता है। नाले की जो भी गंदगी होती है, वह लिक्विड फॉर्म में तब्दील हो जाती है। और इससे सफाई का काम होता है। इस तकनीक का उपयोग कर शहर का बड़ा नाला जो 74 छोटे व बड़े नालों को सीधे जोड़ता है, उसकी सफाई की जाएगी। यहां प्रयोग सफल होने के बाद इस तकनीक को कई और नालों में प्रभावी करने की तैयारी चल रही है। एक अक्टूबर को कंपनी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अगले महीने से परियोजना को अमल में लाएंगे।

जानकारी के मुताबिक शहर के बेदुआ, जापलिनगंज पुलिस चौकी, चित्तू पांडेय चौराहा, विजयीपुर व महावीर घाट पर डोजिंग (पानी में बायोलाजिकल कंपाउंड पर्सनीक्रेटी 713 का मिश्रण) किया जाएगा। इसके अलावा बेदुआ, महावीर घाट व विजयीपुर में जाली लगाया जाएगा। नाले मेेंं बहने वाला कचरा रोज जाली से छानकर अलग किया जाएगा। वहीं नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि टेंडर कर दिया गया है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से पालिका जल प्रदूषण को लेकर काम शुरू कर देगा। कंपनी ही पूरा काम देखेगी। इससे गंगा को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago