संभलिए! बलिया की सड़कों पर चलना नहीं है आसान, 136 मार्गों पर है गड्ढों की भरमार

अच्छी सड़क के सारे दावे बलिया जनपद में फेल होते नज़र आ रहे हैं। जहां चाहें नज़र घूमा लें, एक दो जर्जर रोड़ तो आपको जिले में मिल ही जाएंगी। 1-2 तो बहुत कम हैं, अमूमन जिले की हर सड़क गड्डों से पटी है। इन गड्ढो से कई हादसे और मौतों के बाद अब जिला प्रशासन जागा है। शासन के आदेश के अनुसार जिले की 136 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कवायद तेज हो गई है। शासन के आदेश के बाद कुल 308.48 किमी की लंबाई में हुए गड्ढे की पैचिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग के दोनो खंडों ने शुरू कर दिया है।अब तक 15 फीसदी कार्य हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के 75 फीसदी सड़कें गड्ढायुक्त है जिसमें 15 फीसदी सड़कें गड्ढामुक्त हो गयी है। आपको बता दें कि 15 सिंतबर से अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने अभियान के तहत कुल 84 गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित किया है। कुल 337.136 किमी लंबी इन 84 सड़कों की हालात इतनी खराब है कि इसमें से 234.030 किमी सड़क गड्ढायुक्त है। इन सड़कों को विभाग ने दुरुस्त करने का काम शुरु कर दिया है। जिसमें अब तक 51.050 किमी सड़क की पैचिंग की जा चुकी है।

इसके साथ ही कुल 88.900 किमी लंबी 49 गड्ढायुक्त सड़कों को भी विभाग गड्ढामुक्त करेगा। अब तक विभाग ने काम करते हुए कुल 17 किमी सड़क को गड्ढामु्क्त किया गया है। इसके अलावा आरईएस की ओर से भी तीन गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई 19.90 किमी के सापेक्ष 5.80 किमी की दूरी में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। वहीं बलिया लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। इनके मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया गया है। प्रयास होगा कि जल्द ही सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago