Ballia News- ग्रांम पंचायत सहायकों की नियुक्ति में उलझे अफसर, मिल रहीं सैकड़ों शिकायतें

बलिया। जिले में ग्रांम पंचायतों सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया में पेंच फंसता नजर आ रहा है। संबंधित विभाग अब तक ग्रांम पंचायतों सहायकों की नियुक्ति नहीं कर पाया है। जिसका कारण अनारक्षित सीटों पर नियुक्ति करना बताया जा रहा है। पंचायत राज विभाग के अफसर नियुक्ति प्रक्रिया में उलझ कर रह गए हैं। अभी तक जनपद में 940 में 579 ग्राम पंचायतों में ही प्रक्रिया पूरी हो सकी है। वहीं 250 शिकायतों के सामने आने के बाद मामला और पेंचीदा बन गया है। अब सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है। हालाकि विभाग का दावा है कि जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।बता दें अनारक्षित सीटों पर नियुक्ति होने से पंचायत राज विभाग की मुश्किल बढ़ गई हैं। शासन ने कोरोना के कारण मृत लोगों को नियुक्ति में वरीयता देने का निर्देश दिया था। इसका अनुपालन करने के बाद मामला फंस गया है। कई अनारक्षित सीटों पर दूसरी जातियों के दावेदारों का चयन कर लिया गया है। शिकायतों में कई लोगों ने मेरिट लिस्ट को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कम नंबर वालों की नियुक्ति कर दी गई है। हालांकि जांच में इनमें अधिकांश शिकायतें निराधार पाई जा रही हैं। कई दावेदारों के शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों के फर्जी होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने इसको लेकर भी आपत्ति जताई है। पंचायतराज विभाग अब इनके सत्यापन में जुट गया है।

वहीं कई शिकायतकर्ताओं ने ग्राम प्रधानों पर अपने नाते-रिश्तेदारों को लाभ दिलाने का आरोप लगाया है। इस पर विभाग की दलील है कि खून का रिश्ता होने की दशा में आवेदन रद कर दिया जाएगा। दूसरे राज्यों के बोर्ड के सत्यापन में अड़चन आ रही है। 319 ग्राम पंचायतों में नियुक्ति प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन करना है। सीबीएसई, राजस्थान, नागालैंड सहित अन्य बोर्डों के प्रमाण पत्रों का मिलान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आवेदकों से शिक्षण संस्थानों से दस्तावेजों का सत्यापन कराने की कवायद चल रही है।

मामले में एडीपीआरओ गुलाब का कहन है कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। जो भी अड़चनें आ रही हैं उन्हें शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत राज विभाग की कोशिश है कि जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। जिसको लेकर अब काम में भी तेजी लाई जा रही है। हालांकि देखना होगा कि विभाग कब तक नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करता है। और कब तक सभी ग्रांम पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति की जाती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago