बलिया के बिल्थरारोड में कोरोना के बाद से बाजार काफी हद तक प्रभावित हुआ है। ग्राहकों के ना पहुंचने से बाजार की रौनक ही चली गई है। दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन के समय से ही दुकानदार परेशान हो रहे हैं। नगर के देवेन्द्र डिग्री कॉलेज से चौकियामोड़ तक लगभग 4 किलोमीटर तक गढ्ढे में तब्दील सड़क अभी तक न बनने के चलते और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन न होने से क्षेत्र के लोग बिल्थरारोड में सामानों की खरीदारी करने नहीं आते है।
उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने से बिल्थरारोड में लोग आने में कतराते है और गांव के तरफ ही लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। जिसके चलते सभी दुकानदारों का धन्धा चौपट होने लगा है। इतना ही नहीं सामानों की खरीदारी न होने से ज्यादातर दुकानदार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। रोज का खर्च चलाना भी कठिन हो गया है। वहीँ नगर के व्यापार को ठप्प होते देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को लेकर बेल्थरा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ‘मंटू’ ने भी अपने सभी सदस्यों के साथ क्षेत्र के सांसद रविन्द्र कुशवाहा को पत्रक भी सौंप कर ये मांग कर चुके हैं।
इस मौके पर गुलाब चंद जायसवाल भोलू , सनी जायसवाल,संदीप जायसवाल , काजू भाई ,गणेश वर्मा, मंटू मल्ल, सोनू मद्धेशिया राजेश मल्ल आदि मौजूद रहे। सभी कहना है कि सड़कों की मरम्मत होने और पैसेंजर ट्रेन चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है।हालांकि देखना होगा कि कह तक दुकानकारों की परेशानियां हल होती हैं और उन्हें राहत मिलती है।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…