बलिया- आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों में कोहराम

बलिया। उत्तरप्रदेश में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिल रहा है। बलिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जो बगीचे से लकड़ी ढो रहे थे। और तेज बारिश की वजह से एक पेड़ के नीचे रुक गए। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। और इस हादसे में बुजुर्ग की हो गई। घटना की जानकारी के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।वहीं मौके पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरा मामला सिकंदरपुर का है, जहां चांड़ी निवासी 55 वर्षीय रामायण राजभर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह सुबह से बागीचे से खरीदी गई लकड़ी ढो रहे थे। दिन में करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हो गई। भींगने से बचने के लिए रामायण बागीचे में पेड़ के नीचे रुक गए। इस बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। रामायण उसकी चपेट में आ गए।

थोड़ी देर बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो रामायण को अचेतावस्था में देखा। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी कुंती समेत पुत्र व पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बारिश के दिनों में इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। तभी लोगों को बारिश के दिनों में सतर्कता बरतने को लेकर समझाइश दी जाती है। ताकि वह किसी हादसे का शिकार न हो जाए।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago