बलिया: मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा शनिवार को मनियर ब्लॉक के जिगिरसड़ गांव में पहुंचे। वहां पंचायत भवन पर बैठक कर गांव में चल रहे विकास कार्य व योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दिन कोई कार्य नहीं मिलने पर रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बीडीओ को दिए। इस दौरान मौजूद ग्रामवासियों संग बातचीत कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही डेंगू से बचाव के लिए ग्रामीणों को सजग रहने पर विशेष बल दिया।
गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
बलिया: सीडीओ प्रवीण वर्मा ने शनिवार को जिगिरसड़ में संचालित गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि पशुओं के लिए हरा चारा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। सभी पशुओं का हमेशा ख्याल रखा जाए। साफ-सफाई बनी रहे। वर्मी कम्पोस्ट पिट का पिलर क्रेक होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि ब्लॉक के जेई इसे देखकर रिपोर्ट दें, ताकि जिम्मेदार पर कार्रवाई हो सके। सीवीओ को निर्देश दिए कि नाली के ऊपर लोहे की जाली लगवाने के इस्टीमेट बनवाकर प्रस्तुत करें। पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि निकल रही खाद की विक्री भी सुनिश्चित कराई जाए। यह गौशाला का संचालन व किसान की खेती दोनों के लिहाज से लाभदायक होगा। निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ अशोक मिश्र भी साथ थे।
निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक की देखी गुणवत्ता
सीडीओ ने जिगिरसड़ में बन रहे राजकीय पॉलिटेक्निक महिला छात्रावास के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने चारों तरफ भ्रमण कर उनकी गुणवत्ता को परखा। ऊपर छत में जगह-जगह हल्के गड्ढे मिलने व नवनिर्मित पानी टँकी में रिसाव को देख नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि इसको ठीक करा लिया जाए। जंगल व रोशनदान में जाली लगाने को कहा। प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी कार्यदायी संस्था के अधिकारी से ली। स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रहे। अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…