Categories: बलिया

बलिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो दर्जन मुकदमों में फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने जब से कार्यभार संभाला है तब से अपराधियों में खौफ का माहौल है, बदमाश सहमे हुए हैं। एसपी के निर्देशन में पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में नगरा पुलिस बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।पकड़े गए बदमाश के पास से एक अवैध असलहा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कार्यवाही को लेकर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने जानकारी दी और बताया कि वे सुबह क्षेत्र में गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक टॉप टेन अपराधी निच्छुआडीह के समीप अपराध करने की नियत से कही जाने के फिराक में है। सूचना को पुलिस ने गंभीरता ले लिया और तुरंत निच्छुआडीह पहुंच गई।

वहा पर निर्माणाधीन अग्नि शमन केंद्र के पास एक युवक खड़ा था जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। जिसके पास से एक अदद अवैध असलहा व दो जिंदा कारतूस वरामद हुआ। आरोपी का नाम अशोक यादव है जो कि परसिया थाना नगरा निवासी है। बदमाश के खिलाफ जनपद के नगरा, भीमपुरा, पकड़ी, मनियर सहित वाराणसी, देवरिया जनपदों के विभिन्न थानों में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago