पीएम मोदी- सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, बलिया से 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों उपद्रवी तत्वों को हिरासत में ले लिया है। दोनों युवक बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के हैं। जानकारी के मुताबिक शेर गांव निवासी दो युवकों प्रकाश वर्मा और रमेश यादव ने गुरुवार को अपने फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री मोदी को गालियां देते हुए एक वीडियो पोस्ट की।इस पोस्ट के बाद सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में पोस्ट जमकर वायरल हो गई। कई लोगों ने विरोध किया व कुछ ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर पोस्ट की जानकारी बलिया पुलिस को ट्वीट कर दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। और पीएम व सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर सख्त एक्शन लेते हुए तत्काल आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और वीडियो में शामिल दोनों युवकों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।। हवालात में पुलिसकर्मियों से माफी मांगते युवक नजर आए। इस संबंध में इंस्पेक्टर मंटु राम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवकों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago