Categories: बलिया

बलिया- गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद, परिजनों में कोहराम

बलिया। बीते दिन जनेश्वर मिश्रा सेतु से गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद हुआ है। घटना के बाद से एनडीआरएफ की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और 24 घंटे बाद युवक का शव मिला। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के मुताबिर मृतक अभिमन्यु सिंह की उम्र 20 साल थी। वह चार माह पूर्व बलिया आकर सेना भर्ती की तैयारी करने लगा था।उसके माता-पिता और एक बड़ी बहन दुर्गापुर बंगाल में रहते हैं। पिता विजेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। घटना की सुबह अभिमन्यु बगीचे में दौड़ लगाकर घर पहुंचा इसके बाद वह पिता से बलिया जाने की बात कहकर निकल गया। सुबह दस बजे वह सेतु पहुंचा और मोबाइल, मोटरसाइकिल, चप्पल व कुछ किताबें छोड़कर नदी में कूद गया।

शनिवार को उसी कोस्टगार्ड की परीक्षा थी। उसे छपरा जाना था लेकिन इसके पहले ही वह नदी में कूद गया। परिजनों के अनुसार उसने क्‍यों आत्‍मघाती कदम उठाया इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी। वहीं पुलिस वजहों की पड़ताल में जुटी हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago