Categories: बलिया

बलिया में राशन वितरण में बड़ा खेल, 874 लखपति किसान ले रहे थे मुफ्त राशन, जांच शुरु

प्रदेश सरकार राशन वितरण करवाती है ताकि कोई गरीब भूखा न रहे लेकिन शासन की इस योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है। ताजा मामला बलिया से जहां राशन वितरण में बड़ा गोलमाल सामने आया है। जहां योजना के तहत मिलने वाला राशन गरीबों के घर न पहुंचकर अमीरों की झोली भर रहा है। बड़ी संख्या में अपात्र राशन वितरण का लाभ ले रहे हैं और पात्र हितग्राही राशन से वंचित हैं।बलिया में किसान अपनी उपज बेचकर मुनाफा कमाते हैं तो वहीं मुफ्त का राशन भी लेते हैं। जी हां, खाद्य विपणन विभाग की जांच में सामने आया कि जिले के 874 किसान जो सैंकड़ों क्विंटल गेहूं सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचते हैं और साथ ही जिला आपूर्ति विभाग से राशन कार्ड बनवाकर मुफ्त राशन का लाभ भी ले रहे हैं। राशनकार्ड के लिए वही पात्र हैं जिनकी शहरी इलाकों की आमदनी प्रतिवर्ष तीन लाख और ग्रामीण इलाकों में दो लाख रुपये वार्षिक से कम है। लेकिन जांच के घेरे में आए सभी किसान आधार कार्ड से एक वर्ष में तीन लाख से अधिक का गेहूं और धान बेचने वाले हैं।

वहीं शासन ने भी कई बार माना है कि जिले में अपात्रों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। जिससे मुफ्त राशन वितरण प्रणाली में बड़ा घोटाला हो रहा है। अधिकारियों ने जब जांच कि तो खुलासा हुआ कि जिले में 792 काश्तकार ऐसे हैं, जो राशनकार्ड बनवाकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले रहे हैं। इसके बाद दूसरी सूची में 92 और किसान मिले। वहीं अपात्रों के द्वारा मुफ्त राशन लेने का खेल उजागर होते ही विभाग ने सख्त एक्शन की तैयारी कर ली है।

बलिया के जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय का कहना है कि 874 किसानों में किसने कितना गेहूं बेचा है, इसका आंकड़ा जुटाया जा रहा है। दरअसल, गेहूं की खरीद करने के लिए पीसीएफ और अन्य इकाइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन किसानों के राशन कार्ड निरस्त होंगे, जिन्होंने राशन लेने के साथ ही गेहूं की बिक्री की है। ऐसे लोगों का डाटा शासन द्वारा विभाग को उपलब्ध कराया गया है, जिसकी आपूर्ति निरीक्षकों द्वारा जांच कराई जा रही। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago