बलिया
बलिया- बिजली विभाग की सख्ती, 5 दिन से अंधेरे में ‘जल निगम’, नाराज कर्मचारियों ने जड़ा ताला
बलिया में भुगतान वसूली को लेकर आम उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली विभाग सरकारी विभागों पर भी सख्ती बरत रहा है। सरकारी ऑफिस का बिजली बिल का भुगतान ना होने पर कार्रवाई की है। जहां 5वें दिन भी जल निगम कार्यालय और कॉलोनी का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया ऐसे में अब कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों ने कार्यालय पर ताला बंद कर आक्रोश जताया। साथ ही बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पर तानाशाही का आरोप लगाया।
बिजल बिल का भुगतान बकाया होने को लेकर बिजली विभाग ने बताया कि जल निगम पर करीब 50 लाख रुपये का बिल बकाया है। बार-बार रिमाइंड करने के बाद भी जमा न करने पर कार्रवाई की गई। 5 दिन से कार्यालय का काम प्रभावित है। वहीं उमस भरी गर्मी में कर्मचारी और स्वजन परेशान हैं। मंगलवार को जल निगम बकाया धनराशि का 10 प्रतिशत जमा करने पर राजी हुआ तो बिजली विभाग 25 प्रतिशत पर अड़ा रहा। कॉलोनी में बिजली के अभाव में कर्मचारियों के परिजन रात भर परेशान रहे। कई लोग अपने जानने वालों के यहां चले गए हैं।
बिजली विभाग की कार्रवाई से अन्य बकाएदारों में हड़कंप मचा है। जिले में 175088 उपभोक्ताओं पर करीब 10 अरब रुपये बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिल जमा न करने वाले विभाग और उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग अब सख्त कदम उठा रहा है। चेकिंग के दौरान 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
वहीं द्वितीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि जलनिगम के अधिकारियों को बकाया धनराशि का 25 प्रतिशत जमा करने के बाद कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा गया है। 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


