Categories: बलिया

बलिया – संविदाकर्मियों की हड़ताल का असर, 250 गांव में करीब 24 घंटे बिजली रही गुल!

बलिया के 250 गांव में करीब 24 घंटे से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नगर में भी आपूर्ति बदहाल रही और आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।बता दें बीते कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं।

बता दें तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में विद्युत आपूर्ति पटरी पर नहीं है। शहर हो या ग्रामीण इलाका, कहीं भी रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं होती है। रविवार रात करीब 10 बजे जिले के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सोमवार सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोग परेशान हो गए लेकिन अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे।बताया जाता है पिछले कई माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित संविदाकर्मियों ने हड़ताल कर दी और कहीं भी फॉल्ट को दुरुस्त नहीं किया। जिससे 250 गांवों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 40 गांव में बिजली नहीं है। अमांव, लक्ष्मणपुर, कथरिया, सोहांव आदि गांवों में स्थापित पेयजल नलकूपों का संचालन नहीं होने से लोग परेशान हैं।

इधर अधीक्षण अभियंता, आरके जैन ने बताया कि संविदाकर्मियों का भुगतान नहीं होने के कारण यह स्थिति हुई है। एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago