बलिया – मुलायम सिंह की हालत नाजुक, फेफना विधायक ने मेदांता अस्पताल में जाना हाल

बलिया। उत्तरप्रदेश के पूर्व CM और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत स्थिर बनी हुई है। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जहां उनका हाल जानने के लिए कई नेता पहुंच रहे है। बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र से विधायक संग्राम सिंह यादव ने भी उनका हाल जाना।

बता दें विधायक संग्राम सिंह यादव सोमवार को गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व CM मुलायम सिंह यादव का कुशल क्षेम जाना। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कहा कि नेताजी के शीघ्र स्वस्थ हो इसकी कामना करता हूँ।

5 बीमारियों से जूझ रहे मुलायम सिंह

1. किडनी इन्फेक्शन
2. यूरिन इन्फेक्शन
3. सांस लेने में दिक्कत
4. कम ऑक्सीजन लेवल
5. लो ब्लड प्रेशर

बता दें सोमवार दोपहर को मेदांता अस्पताल ने मुलायम सिंह यादव का पहला हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसमें सिर्फ इतना बताया गया है कि वह सीसीयू यानी क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago