बलिया के 250 गांव में करीब 24 घंटे से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नगर में भी आपूर्ति बदहाल रही और आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।बता दें बीते कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं।
बता दें तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में विद्युत आपूर्ति पटरी पर नहीं है। शहर हो या ग्रामीण इलाका, कहीं भी रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं होती है। रविवार रात करीब 10 बजे जिले के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सोमवार सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोग परेशान हो गए लेकिन अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे।
इधर अधीक्षण अभियंता, आरके जैन ने बताया कि संविदाकर्मियों का भुगतान नहीं होने के कारण यह स्थिति हुई है। एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…