बलिया: रोटी-कपड़ा और मकान ये तीन चीजें किसी भी इंसान की सबसे बड़ी जरुरतें हैं। ऐसे में सरकार गरीबों को अपना अशियाना देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बलिया जनपद में भी काम जारी है। लगातार गरीबों को रहने के लिए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में पिछले साढ़े चार वर्षों में 35 हजार से अधिक परिवार को आवास योजना के तहत पक्की छत उपलब्ध कराई जा चुकी है। अधिकारी कोशिश कर रहे हैं कि हर एक गरीब तक आशियाना पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद हर गरीब को आवास देने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यवाही की गई। इस बीच योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अपात्र को आवास नहीं मिलना चाहिए और कोई भी पात्र आवास से वंचित नहीं होना चाहिए। इसका नतीजा भी देखने को मिला है। किसी भी गांव में शायद ही कोई ऐसा परिवार बचा है जिसके पास कच्चा मकान हो। जरूरत के हिसाब से आज भी आवास योजना के तहत पक्की छत दिलाने के लिए सरकार कटिबद्ध है।
इसके अतिरिक्त वर्तमान वित्तीय वर्ष से सभी विकास खंड को इंटेंसिव घोषित कर दिया गया है और 1032 छः माह पुराने पात्र सक्रिय समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में एक लाख दस हजार रुपये का ऋण भी उपलब्ध करवाया गया है। महिलाए समूहों से कर्ज लेकर अपनी खुद की कमाई का स्रोत भी बना रही है। मनियर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बेसन निर्माण का कार्य किया जा रहा है तो दुबहर के स्वय सहायता समूह सत्तू निर्माण करके आजीविका को बढ़ा रहे है। ऐसे ही महिलाए अगरबत्ती, मोमबत्ती, बैग, बच्चो का खिलौना, मशरूम, आचार आदि का निर्माण करके आगे बढ़ रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…