Categories: featured

बलिया : कटहल नाले के पानी से खेत हो रहे बर्बाद, आंदोलन करने की तैयारी में किसान

बलिया। दुबहर के कटहल नाले का पानी किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। नाले के गंदे पानी से खेतों की फसलें खराब हो रही हैं। इससे किसान इतने ज्यादा परेशान हैं कि उन्होंने आंदोलन करने की ठान ली है। दुबहर क्षेत्र के दर्जनों गांव के गंगातीरी किसानों ने नगवा स्थित चित्रसेना बाबा के मंदिर पर बैठक की और आंदोलन पर चर्चा की।इस बैठक को प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सैकड़ों बीघे की उपजाऊ जमीन कटहल नाले के पानी के कारण कृषि योग्य नहीं रह पाई है। जिससे प्रत्येक वर्ष हम लोगों को काफी नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है । इसके लिए हम लोगों को चाहे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खटखटाना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

बैठक में नाले से खराब हो रहे जमीन को लेकर चर्चा की गई साथ ही सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आगामी 13 सितंबर को क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय पर जाएंगे। जहां वह अपनी समस्या के निदान के लिए प्रमुखता से गुहार लगाते हुए इसके स्थाई समाधान की मांग करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से नगवा के प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर पासवान, चंद्र कुमार पाठक, धर्मेंद्र यादव, के के पाठक, बृजेश यादव, मनीष पांडे, मनोज ठाकुर, विनोद पासवान, लक्की सिंह, अंबिका पांडे, अखिलेश पांडे, विनोद पाठक, छोटेलाल, राम राजेश पाठक, संजय गिरी, शशिकांत ओझा, सुनील पांडे, निर्मल पांडे, दीपक पांडे, विजय पाठक, शिव शंभू पाठक, जीउत वर्मा आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता किसान विष्णु देव पांडे ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago