बलिया: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चचेरे भाई पर आरोप
बलिया में बीती रात एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। मामला जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक लड़की के साथ उसके चचेरे भाई और एक दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। रात के वक्त जब लड़की की हालत बिगड़ने लगी तब उसे अस्पताल ले जाया गया। लड़की के परिजनों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
बलिया के एसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि: “थाना सुखपुरा के एक गांव से POCSO ACT का मामला सामने आया है। जिसमें एक नाबालिग लड़की और उसके पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई और उसके दोस्त पर आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम ने सभी सैंपल ले लिए हैं।”
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…