बलिया स्पेशल
चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए बलिया के इस डॉक्टर को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
उत्तर प्रदेश का एतिहासिक बलिया कई मामलों में ख़ास है क्रांति नायक मंगल पाण्डेय से लेकर चंद्रशेखर जैसे प्रधानमंत्री देने वाला बलिया अक्सर सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज़्यादा सी ख़ास है।
दरअसल बलिया के सिकन्दपुर में दरगाह शाहवली कादरी और दायरा शाह अजमल इलाह की ज़िम्मेदारी संभालने वाले अल्लामा डॉक्टर सैय़द मिन्हाजुद्दीन अजमली को पंश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी 28 अप्रैल को चिकित्सा के क्षेत्र में ख़ास योगदान के लिए ‘‘श्री भट्ट वैद्याचार्य साहित्य’’ अवॉर्ड से सम्मानित करने वाले हैं। साथ ही मज़हबी खिदमात के लिए उनके छोटे भाई सैय़द ज़ियाउद्दीन अजमली को अवॉर्ड से नवाजने वाले है। दोनों भाईयों को राज्यपाल कोलकाता स्थित राजभवन में सम्मानित करेंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि डॉक्टर सैय़द मिन्हाजुद्दीन अजमली पेशे से एक चिकित्सक है और 26 साल से लगातार बगैर किसी मुनाफे और बिना पैसे के ग़रीब और मजबूर लोगों की ख़िदमत करते चले आ रहे है जो आज भी जारी है। एक अनुमान के मुताबिक, बलिया के सिकन्दरपुर स्थित अपनी डिस्पेसरी में अब तक तकरीबन एक लाख़ से ज़्यादा मरीज़ों ने डॉक्टर अजमली के कामयाब इलाज का फायद उठाया है। इस अवॉर्ड के लिए ‘‘हिन्दी-कश्मीरी संगम’’ संस्था ने डॉक्टर अजमली और उनके छोटे भाई सैय़द ज़ियाउद्दीन अजमली को चयनित करने में विशेष भूमिका है।
नई सियासत से बात करते हुए डॉक्टर अजमली ने बताया कि उनके यहां रोज़ाना 100 से 150 मरीज़ रोज आते है इनमें से ज़्यादा तादात गरीब और परेशान हाल लोगों की है। डॉक्टर अजमली किसी मरीज़ से कोई फीस या दवा के खर्च के तौर पर कोई पैसा नहीं लेते और न ही उनसे पैसे की मांग करते है। रोज़ाना आने वाले मरीज़ों की तादात इतवार यानि रविवार को दोगुनी हो जाती है अगर कोई मरीज़ अपनी खुशी से डॉक्टर अजमली को कोई पैसा देता है तो ही उसे लिया जाता है वरना सारे मरीज़ डॉक्टर अजमली की दवाओं से फायदे पा रहे है जो कि एक चिकित्सा के मूल सिद्धान्त ‘‘हर मरीज़ को भरपूर इलाज’’ को पूरा करता है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


