बलिया स्पेशल
जिलाधिकारी ने सुना कटान पीडितों का दर्द, कटान स्थल का लिया जायजा
बलिया
बाढ़ व कटान पर डीएम भवानी सिंह खगारौत पैनी नजर बनाए हुए है। कहीं स्थलीय निरीक्षण कर तो कहीं फोन से हालात पर नजर रखें हैं। सोमवार को उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिकारियों के साथ गंगा नदी के कटानप्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। रिमझिम बारिश में फिसलन भरे रास्ते पर जाकर उन्होंने कटानपीड़ितों का दर्द सुना। ग्रामीणों ने बचे हुए आशियानों को नदी के कटान से बचाने की गुहार लगाई। डीएम ने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
कटान क्षेत्रों के निरीक्षण को निकले जिलाधिकारी सबसे पहले एनएच-31 के हुकुमछपरा पहुंचे। वहां नदी से एनएच की दूरी 20 मीटर से भी कम रह गयी है। कटान से बचाव कार्य को उन्होंने नजदीक से देखा। इसके बाद सोनार टोला रामगढ़ के पास बहादुर बाबा के स्थान के पास हो रहे कटान का निरीक्षण किया। हालांकि वहां कटानरोधी कार्य होने के बाद कटान रुकी हुई है। यहां चार कटर मे से तीन का निर्माण पूरा हो गया है। निरीक्षण के दौरान चौबेछपरा के ग्रामीणों ने डीएम से गांव के शेष बचे घरों को नदी की कटान से बचाने की गुहार लगाई। डीएम ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि हर हाल में आबादी को कटान से बचाने का प्रयास होगा।
निर्माणाधीन स्पर पर नजर बनाए रखें
जिलाधिकारी ने बीएसटी बंधे को बचाने के लिए बने स्पर का निरीक्षण किया। एक जगह मिट्टी धंस जाने पर कहा कि जल्द इसको भरवा लिया जाए। स्पर में नीचे से पानी न रिसने पाए। इसलिए ध्यान रहे कि स्पर में कहीं सुराख या पत्थरों के बीच जगह न बचे। समस्या छोटी हो तभी उसका निदान कर लिया जाए ताकि गंभीर स्थिति पैदा ही ना हो।
कटानरोधी कार्यस्थल पर नहीं रुके नाव
गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से बताया कि इब्राहिमाबाद में एक स्थान पर नाम से बालू गिराया जा रहा है, जिससे वहां हुए कटानरोधी कार्य पर असर पड़ रहा है। इस पर रोक नहीं लगी तो आबादी खतरे में पड़ जाएगी। जिलाधिकारी ने तहसीलदार व क्षेत्र के दरोगा को तत्काल इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया। कहां की जहां कटान लोधी कार्य हुआ है वहां से नाव का संचालन न हो। नहीं मानने की दशा में सख्ती से निपटने को कहा।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


