बलिया स्पेशल
बलिया डीएम की अनूठी पहल- पॉलीथीन की जगह फ्री में बांटे जायेंगे कपड़े के थैले !
बलिया के डीएम भवानी सिंह खंगारोत ने एक अनूठी मिसाल पेश की है । जिसकी की अब हर तरफ चर्चा हो रही है । उन्होंने कहा है की पालीबैग और व पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस संबंध में जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। शैक्षिक संस्थानों, समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों आदि मे इस अध्यादेश में किए गए प्राविधानों के बारे में जानकारी दी जाए,कि पॉलीथिन से क्या-क्या नुकसान होते हैं और यह कितनी हानिकारक है ।जिलाधिकारी ने कहा यह कार्य मिशन मोड में होना है।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में प्रभावी ढंग से प्रवर्तन /छापामार कार्रवाई की जाए तथा जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जिलाधिकारी ने इशारा किया कि 15 अगस्त से थर्माकोल के आइटम भी बंद होने वाले हैं। इसलिए लोगों को जागरुक किया जाए कि वह कागज व कपड़े के थैले इस्तेमाल करें ।उन्होंने डीपीआरओ के निर्देश दिए हैं कि वह स्वच्छता अभियान के तहत गांव में कपड़े व कागज के थैले निःशुल्क रूप से वितरित कराएं तथा नगरी निकायों में भी 2 किलो, 3 किलो, 5 किलो व 7 किलो के कपड़े के थैले लोगों को निःशुल्क वितरित कराए जाएं तथा कागज के थैलों का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए ।
उन्होंने कहा नगरीय क्षेत्र में प्रवर्तन के दौरान पालीबैग पाए जाने पर जुर्माना किया जाए और जागरूकता पर विशेष बल दिया जाए उन्होंने यह भी कहा प्लास्टिक के थोक विक्रेताओं की मीटिंग की जाए तथा कागज व कपड़े के थैले बनाने वालों को प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा की प्रवर्तन /छापामार कार्रवाई प्रतिदिन की जाए तथा उसकी प्रतिदिन रिपोर्ट भेजी जाए और भारी मात्रा में जुर्माना वसूला जाए। ।
उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशित कूड़ा-कचरा अधिनियम 2000 (वर्ष 2018 में संशोधित) एवं जारी अधिसूचना के तहत प्रतिबन्धित वस्तुओं के निर्माण ,विक्रय ,वितरण भंडारण,परिवहन ,आयात एवं निर्यात के विरुद्ध कार्यवाही की जानी है ।जिलाधिकारी ने कहा की यह भी कड़ाई से देखा जाए बिहार बॉर्डर से कहीं पालीबैग / पॉलिथीन बलिया में ना आने पाए। उन्होंने बताया कि गेल इंडिया औरैया द्वारा डिस्पोजल पाली बैग के निर्माण के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है ।
गेल इंडिया द्वारा पालीबैग निर्माण के लिए प्रदेश की 289 कंपनियों को कच्चे माल की आपूर्ति की जाती है। इन कंपनियों के नाम और पते संबंधित सूची सभी जिलाधिकारियों को भेजी गई है और यह निर्देश दिए गए हैं कि इन कंपनियों’ इकाइयों का निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की जाए, हलांकि इस जनपद में कोई निर्माण इकाई संचालित नहीं है ,फिर भी उन्होंने बिक्री,वितरण भंडारण ,परिवहन ,आयात एवं निर्यात करने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


