Connect with us

featured

बलिया: डीएम अदिति सिंह ने किया मिशन शक्ति अभियान 3.0 का शुभारंभ, 75 महिलाओं को किया सम्मानित

Published

on

बलिया में अगस्त से लेकर दिसंबर महीने तक मिशन शक्ति अभियान 3.0 चलाया जा रहा है। आज इसका शुभारंभ बहुद्देश्यीय सभागार में हुआ। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर चर्चा की गई साथ ही इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के शुभांरभ के बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि हम सबके जागरूक होने के बाद ही समाज में बदलाव सम्भव है। इस कड़ी में सबसे जरूरी है बालिकाओं को शिक्षित करना। बालिकाएं शिक्षित होगी तो जागरूक होगी, और जागरूक होगी तो खुद की सुरक्षा के साथ अपने परिवार की भी सुरक्षा व उत्थान सुनिश्चित कर सकेंगी। इसलिए हर कोई बेटियों को पढ़ने का पूरा अवसर देने का संकल्प लें। जिलाधिकारी ने कहा, ‘हमारा प्रयास है कि महिलाओं को मनरेगा से अधिक से अधिक रोजगार, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक उत्थान का माध्यम मिले और अन्य योजनाओं के माध्यम से स्वावलंबी बन सकें।’ उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही हूँ। जिले में आने के बाद महिला अपराध के मामलों में प्रभावी पैरवी कराकर अपराधियों को सजा दिलवाई।

मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण बलिया में भी हुआ। लखनऊ में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बलिया की शिक्षिका को सम्मानित किया गया। जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिले की बेसिक शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय को सम्मानित किया। प्रतिमा उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली पर बतौर प्रधानाध्यापिका तैनात हैं।

एसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से हर बेटियां प्रेरित हों। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी बेटी व महिला निर्भीक होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हो। उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। किसी को कहीं कोई दिक्कत हो तो सीधे मुझे बताएं। आप सबकी सुरक्षा के लिए दिन-रात एक पैर पर खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय रेवती की बालिकाओं ने देशभक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, कराटा चैम्पियशिप में ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाली रसड़ा क्षेत्र की निवासी चांदनी चौहान के नेतृत्व में कराटे की अद्भुत प्रस्तुति एनसीसी कैडेट्स ने किया, जिसे डीएम-एसपी ने सराहा। कार्यक्रम में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा यादव, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय व दीपशिखा सिंह, सीडीपीओ सुरेंद्र यादव, सीएमएस महिला डॉ सुमिता सिंहा आदि मौजूद थे। संचालन राजकीय इंटर कालेज चितबड़ागांव के प्रधानाचार्य अतुल तिवारी ने किया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए 75 महिलाओं को किया सम्मानित- कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष सरोज यादव, जीजीआईसी की अध्यापिका शिल्पा शर्मा, बेसिक शिक्षिका सरवत अफरोज, समाजसेवी सन्ध्या पांडेय समेत 75 महिलाओं को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग, माध्यमिक शिक्षा, की दस-दस महिलाओं और बेसिक शिक्षा की पांच शिक्षिकाओं व बहादुरी व शौर्य के लिए पांच महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दस ग्राम प्रधान/वार्ड सभासद, स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह की 10 महिला सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी के सम्मान में खड़ा हुआ पूरा सभागार- कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण के एक बड़े उदाहरण के रूप में मौजूद मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अदिति सिंह के सम्मान में सभागार में मौजूद हर कोई जोरदार तालियां बजाते हुए खड़ा हुआ। खास तौर पर माध्यमिक छात्राएं और महिला एनसीसी कैडेट्स उनसे प्रभावित होकर उच्च पद पर जाने को आतुर दिखीं। जिलाधिकारी ने भी अपने संबोधन में उन्हें सफलता प्राप्त करने के तमाम टिप्स दीं।

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

featured

Published

on

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!