Uncategorized
बलियाः सीयर CHC का निरीक्षण करने पहुंची उपजिलाधिकारी, मचा हड़कंप
बलियाः उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंची। उन्होंने यहां औचक निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी के दौरे से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान लिपिक सुधीर श्रीवास्तव व वार्ड आया साफिया खातून समेत तीन कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। जिस पर एसडीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के साथ ओपीडी, इंडोर स्टॉक रजिस्टर, दवा वितरण समेत विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर3 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया3 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल3 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह3 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना3 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा3 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड3 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured1 week agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





