Categories: Uncategorized

बलियाः मुर्दा बताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अगले दिन जिंदा निकला शख्स, पढ़िए पूरा मामला

बलिया से एक हैरान वाला मामला सामने आया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जिस शख्स को मृत बताकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वह अगले दिन जिंदा निकला। चौंकिए मत, यह लापरवाही का नमूना बलिया पुलिस का है।

जहां बैरिया थाना क्षेत्र के देवकी छपरा गांव के सामने भागड़ नाला में एक अधेड़ का शव पानी में उतराया मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान मनसा राम उर्फ जयपाल के रुप में की और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया।

लेकिन पुलिस की लापरवाही की पोल उस समय खुली जब समाचार पत्रों में खुद की मौत की खबर पढ़कर वह शख्स थाने पहुंचा और अपने जीवित होने का प्रमाण दिया। मनसा राम ने जब अखबार में खुद के मरने की खबर पढ़ी तो वह घबरहा गया और सोमवार को स्वर्णकार समाज के लोगों के साथ थाने पहुंच कर कहने लगा कि ‘साहब मैं जिंदा हूं।’

जिसके बाद जांच शुरु हुई तो मृतक की पहचान बिंद टोला के सुभाष बिंद उम्र 42 साल के रुप में हुई। मृतक के 15 वर्षीय पुत्र गुड्डू बिंद, पत्नी विजयंती ने बताया कि सुभाष तीन-चार दिनों से घर से लापता था। वहीं मामले को लेकर एसएचओ बैरिया शिवशंकर सिंह ने बताया कि रविवार मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक को लोगों ने मृतक का नाम मनसा राम बता दिया था। इसके चलते ऐसा हो गया। सच्चाई पता चलने पर उसका पोस्टमार्टम रुकवा दिया गया था। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago