Uncategorized
बलियाः मुर्दा बताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अगले दिन जिंदा निकला शख्स, पढ़िए पूरा मामला
बलिया से एक हैरान वाला मामला सामने आया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जिस शख्स को मृत बताकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वह अगले दिन जिंदा निकला। चौंकिए मत, यह लापरवाही का नमूना बलिया पुलिस का है।
जहां बैरिया थाना क्षेत्र के देवकी छपरा गांव के सामने भागड़ नाला में एक अधेड़ का शव पानी में उतराया मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान मनसा राम उर्फ जयपाल के रुप में की और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया।
लेकिन पुलिस की लापरवाही की पोल उस समय खुली जब समाचार पत्रों में खुद की मौत की खबर पढ़कर वह शख्स थाने पहुंचा और अपने जीवित होने का प्रमाण दिया। मनसा राम ने जब अखबार में खुद के मरने की खबर पढ़ी तो वह घबरहा गया और सोमवार को स्वर्णकार समाज के लोगों के साथ थाने पहुंच कर कहने लगा कि ‘साहब मैं जिंदा हूं।’
जिसके बाद जांच शुरु हुई तो मृतक की पहचान बिंद टोला के सुभाष बिंद उम्र 42 साल के रुप में हुई। मृतक के 15 वर्षीय पुत्र गुड्डू बिंद, पत्नी विजयंती ने बताया कि सुभाष तीन-चार दिनों से घर से लापता था। वहीं मामले को लेकर एसएचओ बैरिया शिवशंकर सिंह ने बताया कि रविवार मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक को लोगों ने मृतक का नाम मनसा राम बता दिया था। इसके चलते ऐसा हो गया। सच्चाई पता चलने पर उसका पोस्टमार्टम रुकवा दिया गया था। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
बैरिया3 weeks agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured1 week agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
-
featured3 hours agoसिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?





