बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के तेनुही गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि तेनुही गांव की घटना है। जहां बारात आई थी। इसमें गांव के गुलशन राजभर और विपिन राम भी पहुंचे थे। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। मामले को लेकर गुलशन राजभर का आरोप है कि विपिन राम और उनके परिजनों ने घर पर आकर मारपीट की। इसी दौरान लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
इस घटना में गुलशन की मां उमावती (55) बेहोश होकर गिर गई। जिनको आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष में विवाद व मारपीट हुई है। आरोपित पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…