Categories: बलिया

बलिया- 20 साल के युवक का पेड़ से लटका मिला शव, केरल में रहकर करता था प्राइवेट नौकरी

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है।

दरअसल परसिया गांव निवासी सोनू कुमार यादव पुत्र स्व. मुन्ना यादव का शव रविवार को गांव के उत्तर स्थित बचीगे में एक महुआ के पेड़ पर लटका मिला। इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं है। सोनू 3 भाइयों में दूसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है।

सोनू केरल में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। वह लगभग10 दिन पहले ही गांव आया था। रविवार को ही उसे वापस केरल जाना था। लेकिन केरल न जाकर किन परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया यह समझ से परे है। ग्रामीणों की मानें तो देर शाम उसने अपना मोबाइल फोड़ा था।

पुलिस ने मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक का छोटा भाई थाने में इत्तेफाकिया तहरीर दिया है। इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का भाई इत्तेफाकिया तहरीर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago