बलिया। यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। प्रचार प्रसार के आखिरी दौर में दिग्गज नेताओं का आमद हो रही है। बलिया में डिप्टी सीएम के बाद अब सांसद और अभिनेता रविकिशन चुनावी प्रचार करने वाले हैं। वह बेल्थरारोड और बैरिया नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करेंगे।
बता दें सोमवार यानि 8 मई को गोरखपुर से सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन का बलिया दौरा है। वह बेल्थरारोड से बीजेपी प्रत्याशी रेनू गुप्ता समर्थन में रोड शो करेंगे। सांसद रविकिशन का रोड शो रेगू गुप्ता के निवास स्थान मालगोदाम रोड से शुरू होकर स्टेशन चौराहा होते हुए चौ.चरण सिंह तिराहा से कृषि मंडी तक निर्धारित है।
इसके अलावा सांसद रविकिशन बैरिया नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्याशी शांति देवी के समर्थन में भी प्रचार करेंगे। उनका आगमन स्थान चिरैया मोड़ पर समय दोपहर 2 बजे होगा। वह रोड शो के माध्यम से शांति देवी के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…